चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है।.

राज्य पार्टी महासचिव जीवन गुप्ता ने बयान में कहा कि पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा ने केवल सिंह ढिल्लों और मुकेरियां के विधायक जंगी लाल महाजन को उपचुनाव के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया है।.