फारबिसगंज में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विष्णु मानस यज्ञ शुरू

Vishnu Manas Yagya begins in Forbesganj


फारबिसगंज/अररिया, 09 अप्रैल(हि.स.)। चैत्र नवरात्रा एवं नववर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर आज से फारबिसगंज के कोठी हाट रोड स्थित केसरी टोला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री विष्णु विराट यज्ञ सह मानस यज्ञ एवं नवाह संकीर्तन का भव्य शुभारंभ हुआ।



मानव कल्याणार्य एवं विश्व शांति हेतु प्रतिवर्ष इस पुनीत तिथि पर यज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है और यह उसके गौरवशाली इतिहास का 35वां वर्ष है। यज्ञ स्थल पर पंडित और मुख्य यजमान द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के साथ यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। जबकि बुधवार से आगामी 19 अप्रैल तक यज्ञ स्थल पर अनवरत नवाह संकीर्तन का सिलसिला जारी रहेगा। यज्ञ स्थल पर भगवान विष्णु सहित देवाधि देव, माता दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती तथा अन्य देवी-देवताओं की भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी है। यज्ञ में भाग लेने हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।



हरे राम हरे राम

राम -राम हरे- हरे

हरे कृष्णा हरे कृष्णा

कृष्ण -कृष्ण हरे -हरे

से गूंज रहा है फारबिसगंज



जानकारों का मानना है कि सच्चे मन से जो भक्त यहाँ भगवान विष्णु का परिक्रमा लगाते है ओर भगवान विष्णु का ध्यान करते है तो भगवान विष्णु आपने भक्तो की हर मुरादे पुरी करते है ओर होती भी है

वहीं आयोजक समिति के प्रेम सागर केसरी, मनोज चौधरी, प्रमोद साह, ओम प्रकाश केसरी, विजय केसरी, जितेंद्र जयसवाल, अमित केशरी , विवेक केसरी, देवेंद्र सिंह, अमन अग्रवाल, आनंद झा,मुकेश केसरी, प्रिंस केसरी, सनी केसरी, नवीन केसरी, अरविंद केसरी, प्रभात केसरी, विष्णु केसरी, निहाल साह आदि सदस्य व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रूप से योगदान करते देखे गए।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रिंस कुमार