पूर्वी चंपारण,12 अप्रैल(हि.स.)।जिले के सभी 27 प्रखंडो मे श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीराम महोत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को हनुमान गढी मंदिर परिसर में विहिप के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे तैयारी समिति की बैठक हुई।

बैठक में जिला मंत्री मुन्ना तिवारी के नेतृत्व में ग्यारह सदस्यीय संचालन समिति बनाया गया।जो जिले के सभी प्रखंडो में आयोजित कार्यक्रम मे सहयोग करेगे। उन्होने बताया कि इस बार अयोध्या मे प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा होने से हिन्दू समाज में काफी उत्साह है,जिससे आशा है,कि इस बार कार्यक्रम भव्य होगा। रामनवमी के दिन जिले भर में शोभा यात्रा के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित होगे।

उन्होने बताया संचालन समिति मे बजरंगदल के विभाग संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा जिला संयोजक हेमंत कुमार नगर संयोजक राहुल सिंह,सचिन कुमार,अंशु श्रीवासतव,रक्सौल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह प्रचार प्रसार प्रमुख आनन्द प्रकाश जिला सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता आनन्द सिंह ढाका से सत्येन्द्र सिंह कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र उपाध्याय को शामिल किया गया है।विभिन्न प्रखंडो के साथ जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर में 17 अप्रैल को 2 बजे गाजे बाजे के साथ गायत्री मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी, जिसमे हजारो की संख्या मे महिलाएं न पुरूष शामिल होगे। पूरे शहर को भगवा धवज से सजाया जाएगा। सभी मंदिरो मे भजन-कीर्तन और भंडारा का आयोजन होगा। वंही ढाका व रक्सौल मे 9 बजे से शोभा यात्रा निकलेगा और अरेराज पहाड़पुर मधुबन तुरकौलिया व पीपरा सहित सभी प्रखंडो मे शोभा यात्रा निर्धारिय समयानुसार निकलेगी।

बैठक में रत्नेश राज गणेश सचिन नीतीश मधुरेन्द्र सिंह आशुतोष कुमार अंकित श्रीवास्तव अंकुर श्रीवास्तव धर्मेन्द्र ठाकूर संजीव कुमार डा दिलीप कुमार सिंह शेखर पांडेय राजन तिवारी सुबोध कुमार मनीष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश