पटना, 19 मार्च (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातिमा ने मंगलवार को जदयू से नाता तोड़ लिया। फातमी ने पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। राजधानी पटना में उन्होंने पत्रकार वार्ता कर इसकी घोषणा की। आज से पांच साल पहले 17 अप्रैल, 2019 को फातमी ने मनीगाछी प्रखंड के नारायणपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी।



मोहम्मद अली अशरफ फातमी का जन्म 01 जनवरी, 1956 को बिहार के दरभंगा में हुआ। उन्होंने 13 वर्षों तक चार बार बिहार के दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राजनीतिक दल के सदस्य थे। बीते 29 जुलाई, 2019 को फातमी ने राजद का दामन छोड़कर जदयू में शामिल हो गए। फातमी 10वीं, 11वीं, 12वीं और 14वीं लोकसभा में विजयी हुए थे। साल 2009 से 2014 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की हैसियत से सेवा दी। फातमी के बेटे फराज फातमी 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे।



हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द