गुवाहाटी, 15 नवंबर (हि.स.)। मातृभूमि के वीर सपूत बिरसा मुंडा की अमर देशभक्ति, आत्म-बलिदान और साहस भारत के इतिहास का एक प्रेरक अध्याय है। एक समृद्ध भारत तथा असम के निर्माण के लिए उनका अमर बलिदान, त्याग, वीरता और कार्यशैली हमारे लिए प्रेरणा हैं। यह बातें आज केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की है।



सोनोवाल ने आज गुवाहाटी के रानी ने पास बारबकरा ओरांग बस्ती में एक आदिवासी गांव का दौरा किया और जनजाति गौरव दिवस मनाया। स्थानीय लोगों के साथ स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों से बातचीत भी की।



इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि यह दिन पूरे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि हम राष्ट्र निर्माण में देश के जनजातीय लोगों की समृद्ध विरासत और अपार योगदान समृद्ध है।