पीएम के नारी शक्ति वंदन अभियान में भाजपा महिला मोर्चा हुई शामिल,दो सेवानिवृत शिक्षिका ने किया पार्टी ज्वाइन

bjp-ka-nari-shakti-vandan-programme


अररिया 06 मार्च(हि.स.)। पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत की।प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अररिया जिला भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भी जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान के लाइव प्रसारण को सुना।मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा मौजूद थे।

मौके पर दो सेवानिवृत शिक्षिका विभा कुमारी और मीणा नायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने दोनों को फूल माला पहनाकर एवं पार्टी का अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा और पार्टी ज्वाइन किए दोनों सेवानिवृत शिक्षिकाओं का स्वागत किया गया।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह,जिला महामंत्री नम्रता सिंह आदि शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा