LG ने बजट 2023-24 को कुछ अवलोकन के साथ मंज़ूरी दे कर CM को भेज दी थी। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए फाइल गृह मंत्रालय को भेजी। गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को अपनी आपत्ति से अवगत करा दिया है और 17 मार्च 2023 से जवाब का इंतजार कर रही है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  4 दिन हो गए हैं पर दिल्ली सरकार ने संशोधन के बाद भी जवाब नहीं दिया है। मामला दिल्ली सरकार की तरफ से लंबित है, उसके लिए केंद्र सरकार को दोष देना गलत है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर