मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार द्वारा अपनी स्थिति स्पष्ट करने के बाद भी वह राकांपा में विभाजन की अटकलों को हवा दे रही है।.

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भाजपा से पूछना चाहिए कि वह उन पर और उनकी शिव सेना पर इतना ‘दबाव’ क्यों बनाने की कोशिश कर रही है।.