महाराष्ट्र: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाटा मुंबई मैराथन 'सीनियर सिटीजन' रन' को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे।

यहां 18वें टाटा मुंबई मैराथन का आयोजन हुआ है। इसे टॉप 10 मैराथन में गिना जाता है। 55-57 हजार लोगों ने इसमें भाग लिया है। लोगों में काफी उत्साह देखा गया। टाटा ने एक उत्तम आयोजन किया है: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे