जालना : केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में नगर निकाय एवं ग्रामीण स्थानीय निकाय के चुनाव में गठबंधन पर फैसला करने का अधिकार स्थानीय नेतृत्व को दे दिया है।

महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार ने कथित रूप से कहा था कि वह औरंगाबाद के अपने सिल्लोड निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के साथ गठजोड़ करने के पक्ष में नहीं हैं।

उनके इस बयान पर दानवे ने कहा कि यदि गठबंधन पर बात नहीं बनी, तब उनकी पार्टी अपने बलबूते पर ही चुनाव लड़ेगी।

शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के सदस्य सत्तार ने हाल में कहा था कि ग्राम पंचायत, जिला परिषद और नगर निगम के चुनाव में भाजपा के साथ ‘दोस्ताना मुकाबला ’ होना चाहिए।