झारखंड: रांची में राज्य सरकार की भर्ती नीति के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। यहां पर छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास के पास सड़क जाम कर दिया था। उनको हटाया गया है। लगभग 25 लोगों को हिरासत में लेकर मोरहाबादी लेकर गए हैं। अभी स्थिति सामान्य है: शुभांशु जैन, SP सिटी, रांची, झारखंड