रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि नवंबर 2020 में महतो ने फेफड़े का प्रतिरोपण कराया था। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण महतो को पिछले महीने चेन्नई ले जाया गया था। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए थे।.