गिरिडीह (झारखंड): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर पारसनाथ पहाड़ियों या ‘मरंग बुरु’ पर “विभाजनकारी“ राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में पहले कभी किसी धार्मिक स्थल को लेकर इस तरह का विवाद नहीं देखा गया।. मुख्यमंत्री सोरेन ने आज गिरिडीह जिले के नगर भवन में गिरिडीह और कोडरमा जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की।