इतिहास के पन्नों पर 15 जनवरी की तारीख भारत और नेपाल में 1934 में आए भीषण भूकंप की दुखद घटना के साथ दर्ज है। भारत में बिहार और पड़ोसी नेपाल के सीमावर्ती इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.4 आंकी गई। इस भूकंप में करीब 11,000 जानें गईं और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।. 1986 : जनरल के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को मानद फील्ड मार्शल बनाया गया। 1986 : इंडियन एयरलाइंस की एक वाणिज्यिक यात्री उड़ान को पहली बार केवल महिला चालक दल ने संचालित किया। 1988 : भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए। 1998 : भारत के पूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन। 2001 : विकिप‍ीडिया लॉन्‍च किया गया। 2008 : खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाशगंगा पर जीवन के लिए जरूरी तत्व खोजने का दावा किया। 2009 : दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन। 2010 : तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर छह मिनट पर शुरू होकर तीन बजकर पांच मिनट पर खत्म हुआ। 2013 : सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी पर रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत, 150 लोग घायल। 2016 : पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत, 56 अन्य घायल। भाषा एकता .