नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) सरकार ने तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजातियों की सूची को संशोधित करने वाले चार विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में पेश किये।

जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने तमिलनाडु में अनुसूचित जनजातियों की सूची में बदलाव से संबंधित ‘संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022’ पेश किया।

मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के संबंध में ‘संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पेश किया ।

मुंडा ने कर्नाटक के संबंध में ‘संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (चौथा संशोधन) विधेयक, 2022’ और छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित ‘संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022’ पेश किया जिसके माध्यम से इस सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है