एक जमाना था जब यहां आने से लोग डरते थे..यहां पर हिंसा और भय था और आज यही बस्तर एक ब्रांड बन गया है। आपकी पहचान पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में है। आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी का दर सबसे कम है: बस्तर में आयोजित भरोसा सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा,

आपने इससे पहले 15 सालों का भाजपा का शासन देखा था। आपने उन पर भी भरोसा किया था लेकिन उन्होंने वो भरोसा रखा नहीं। यहां पर भय, भूख और खूब भ्रष्टाचार चला। आपकी जमीन छीनी गई, आपके हाथों में हथकड़ियां डाली गई, घोटाले पर घोटाले किए गए, आपको आत्मनिर्भर नहीं बनाया। आपका आत्मविश्वास हर तरह से भाजपा की सरकार ने तोड़ा। कांग्रेस ने इन 5 सालों में आपका गौरव आपको वापस लाया है: बस्तर में आयोजित भरोसा सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा