असम सरकार बाल विवाह के खिलाफ मिशन मोड पर है और 2026 तक राज्य सरकार राज्य में बाल विवाह को खत्म कर देगी। बहुत सारे लोग पुलिस थानों में आ रहे हैं और अधिकारियों को सूचित कर रहे हैं कि वे पूर्व निर्धारित शादियों को रद्द कर रहे हैं: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गुवाहाटी

हमें धर्मगुरुओं और जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है इसलिए हमने 3000 लोगों को पकड़ा और वे अभी भी जेल में हैं... असम में एक भी आंदोलन नहीं हुआ... अभी तक केवल 58 लोगों को जमानत मिली है। 2026 तक हम बाल विवाह को खत्म कर देंगे: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गुवाहाटी