देश की महिलाओं को भी आज महसूस हो रहा है कि उनका जीवन आसान हुआ है, उनकी सुविधा बढ़ी है। अब वो राष्ट्र के विकास में अधिक योगदान दे सकती हैं। भाजपा के इसी सेवा भाव का लाभ तेलंगाना के हर गरीब, पिछड़े, दलित और मध्यम वर्ग को मिल रहा है: PM मोदी

तेलंगाना के गरीबों को मुफ्त राशन हो, गरीबों को मुफ्त इलाज हो, भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ सभी को बिना भेदभाव मिल रहा है। यही तो सबका साथ, सबका विकास है...2019 के चुनाव में भाजपा ने जितना जनसमर्थन तेलंगाना में हासिल किया था, उसमें निरंतर वृद्धि हो रही है: PM मोदी

तेलंगाना का विकास, चौतरफा विकास, भारतीय जनता पार्टी की पहली प्राथमिकताओं में से एक है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हम तेलंगाना के विकास का निरंतर प्रयास कर रहे हैं: PM मोदी

जिस तरह हैदराबाद शहर हर तरह के कौशल की उम्मीदों को उड़ान देता है। उसी तरह भाजपा भी देश की आशाओं अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी