तमिलनाडु: अन्ना विश्वविद्यालय में 42वें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को डिग्री प्रदान की। पिछले साल भारत को 83 अरब डॉलर से ज्यादा का रिकॉर्ड FDI मिला था।

हमारे स्टार्ट-अप्स को भी महामारी के बाद रिकॉर्ड फंडिंग मिली। इन सबसे ऊपर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की गति में भारत की स्थिति अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में आज स्नातक करने वाले सभी लोगों को बधाई। आपने अपने दिमाग में पहले से ही अपने लिए एक भविष्य बना लिया होगा। इसलिए आज का दिन उपलब्धियों का ही नहीं आकांक्षाओं का भी है: