रिया चक्रवर्ती का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आया था। इससे पहले शायद ही कभी किसी ने रिया के बारे में इतनी गहराई से जानने की कोशिश की होगी।

रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं ऐसे में उन्हें कई आरोपों को सामना करना पड़ा था। रिया इस साल अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।

रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो तीन दिवा से की थी। वह कई शो में बतौर वीजे नजर आ चुकी हैं।

उसके बाद उन्होंने एमटीवी के कई शोज को होस्ट किया था। रिया चक्रवर्ती ने आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओए हीरिये' में भी काम किया था।रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने निधि नाम की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' में नजर आई। रिया ने महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' में भी काम किया था। रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।