पंजाब के CM भगवंत मान के घर का चालान कट गया है। चंडीगढ़ नगर निगम ने उन पर ये कार्रवाई की है। घर के बाहर गंदगी फैलाने की वजह से उनके घर का 10 हजार रुपए का चालान काटा गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) दूसरी बार विवाह के बंधन में हालही में बंधे हैं। विवाह के दौरान उनके साथ दिल्ली के सीएम और उनके खास दोस्त अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे थे। मान की शादी पूरे सिक्ख रीति रिवाजों के साथ हुई थी। गोल्डन शेरवानी में भगवंत मान और सुर्ख लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में भगवंत मान की दूसरी पत्नी भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

भगवंत मान (Bhagwant Mann) की शादी हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हुई है। यह शादी उनके सरकारी बंगले में हुई है। दरअसल, 48 साल के भगवंत मान का उनकी पत्नी के साथ 2015 में तलाक हो गया था। उनके पहली पत्नी से दो बच्चे हैं।

भगवंत मान (Bhagwant Mann) की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर का निक नेम गोपी है और वे पेहवा कस्बे की रहने वाली हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। गुरप्रीत अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता हरजिंदर कौर हाउस वाइफ हैं। बताया जाता है कि भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि उनका बेटा फिर से अपना घर बसाए। भगवंत मान की मां और उनकी बहन ने लड़की को पसंद किया है।