अक्सर लोग बवासीर यानि पाइल्स की समस्या के समय परेशान रहते हैं। यह एक ऐसी समस्या जिसे लोग बताने में हिचकिचाते हैं, जिसके चलते इसका इंफेक्शन और भी अधिक बढ़ जाता है।

इसमें मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, पीड़ित व्यक्ति का बैठना तक मुश्किल हो जाता है। जबकि कभी-कभी तो इसका दर्द असहनीय भी बन जाता है।

दरअसल, पाइल्स के कारण गुदा  की ब्लड वेसल्स बड़ी हो जाती है, जिसकी वजह से जलन के साथ दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि पाइल्स की समस्या कई कारणों से हो सकती हैं,  जैसें - कब्ज, पाचन क्रिया ठीक ढंग से काम न करना, मोटापा, तनाव आदि। 

ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दवाओं के अलावा कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी अपनाकर निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कि क्या है वो उपाय साथ ही जानिए इसे किस तरह से इस्तमाल करना आपके लिए फायदेमंद होगा।